इकरारनामा के बाद भी ज़मीन बेची, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज शिकायतकर्ता को ठगकर दूसरे को कर दी रजिस्ट्री, आरोपी शबाना बेगम के खिलाफ FIR

सिविल लाइन थाना में शुक्रवार को एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि रतनपुर निवासी शबाना बेगम ने 5 लाख रुपए लेकर ज़मीन बेचने का इकरारनामा किया और फिर उसी ज़मीन को किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी।शिकायतकर्ता ऋतुपर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 सितंबर 2024 को रतनपुर की 2486 वर्गफुट आबादी भूमि का सौदा 5 लाख में किया था।राशि का भुगतान चेक से किया गया और बिक्री का इकरारनामा नोटरी से 9 सितंबर 2022 को निष्पादित हुआ।बावजूद इसके शबाना बेगम पंजीयन टालती रही।कई बार आग्रह और कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब पंजीयन नहीं हुआ तो प्रार्थी ने पड़ताल की।इस दौरान पता चला कि शबाना बेगम ने उसी ज़मीन को 13 सितंबर 2024 को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री भी कर दी।पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी शबाना बेगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की विवेचना असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेशधर दीवान द्वारा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles