17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

एमआईसी की बैठक में निगम का प्रस्तावित बजट हुआ स्वीकृत…

शहर की नई सत्ता स्थापित होने के बाद अब नगर निगम का बजट प्रस्तुत किया जाना है इसे लेकर लगातार मंथन का दौर चल रहा है मेयर इन काउंसिल की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की जारी है तो वही बजट को लेकर भी सदस्यों ने बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है इस बार नगर निगम का बजट 1000 करोड रुपए का होगा इसमें पेयजल आपूर्ति के लिए राशि बढ़ाने सहित कामकाजी महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा स्कूल कॉलेज में मुफ्त वाईफाई का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। नगर निगम का यह बजट 2024 की तुलना में 38 करोड रुपए अधिक है इसके अलावा मेयर इन काउंसिल ने श्रद्धांजलि योजना की राशि को भी बढ़ा दिया है पहले योजना के तहत 2000 रुपए की राशि मृतक के परिजनों को दी जाती थी उसे बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है तो वही पानी की समस्या को दूर करने के लिए डेढ़ करोड़ की राशि को बढ़ाकर 3 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाने को कहा गया है बजट में स्मार्ट वेंडिंग जोन, नालंदा परिसर की तरह सार्वजनिक स्टडी सेंटर के अलावा छात्र-छात्राओं के लिए फ्री लाइब्रेरी का भी प्रावधान बजट में रखा गया है हालांकि बैठक में पिछली घोषणाओं पर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई जबकि पिछले बजट में ही घोषित कार्यों को तब तक पूरा नहीं किया जा सकता है हालांकि कुछ वर्षों से नगर निगम आर्थिक रूप से सक्षम हो रहा है ऐसे में उम्मीद की जाए कि नगर निगम के बजट में जो प्रस्ताव स्वीकृत हो रहे हैं वह धीरे-धीरे अमल में आएंगे और शहर वासियों को सुविधा से जोड़कर उन्हें व्यवस्था प्रदान की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles