2 अक्टूबर के अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी एसईसीएल में भी इस अवसर पर मैराथन दौड़ रखा गया। बसंत विहार के रविंद्र भवन से शुरू हुई मैराथन दौड़ एसईसीएल मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई ।तकरीबन आधा किलोमीटर के इस सफर के दौरान एसईसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सहभागिता निभाते हुए भाग लिया। यहां गांधी जी के संदेशों का वाचन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प सभी ने लिया।

मुख्यालय पहुंचने के बाद गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर एसईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गांधी जी द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।






