33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

एसएसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ,परवर दिगार और पैगंबर साहब के खिलाफ की गई गुस्ताखी पर सख्त कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर :- बिलासपुर में शुक्रवार को टीएनआरएटी बिलासपुर की ओर से बड़ी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ग्वालियर निवासी भगवती शुक्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि 8-9 सितंबर 2025 को भगवती शुक्ला ने पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम और खुदा तआला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।संगठन का कहना है कि हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाईचारे के साथ रहते आए हैं। यहां हर किसी को अपने धर्म के अनुसार जीने और पर्व-त्योहार मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। ऐसे में किसी धर्म या धार्मिक स्थल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है बल्कि भारतीय कानून के मुताबिक अपराध भी है।प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवती शुक्ला का यह कदम समाज में नफरत फैलाने और आपसी भाईचारा खत्म करने की कोशिश है। जब से देश आजाद हुआ है, तब से हर धर्म के लोग मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होते आए हैं। लेकिन इस तरह की हरकतें देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे को आहत करने वाली हैं।इस मौके पर संगठन ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म विशेष या धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो। संगठन का कहना है कि ऐसी सख्ती से ही समाज में शांति और सद्भावना बनी रह सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles