Homeहमर बिलासपुरखर्चापानी वीडियो पर बड़ी कार्रवाईदो नर्सें निलंबित जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग...

खर्चापानी वीडियो पर बड़ी कार्रवाईदो नर्सें निलंबित जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त

जिला अस्पताल मातृ शिशु अस्पताल के प्रसूता हितग्राहियों से कथित रूप से खर्चापानी के नाम पर पैसे मांगने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है।सिविल सर्जन की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया के खिलाफ तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया।यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और परिजनों ने इसे रिवाज बताकर रकम मांगने का आरोप लगाया।सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं निःशुल्क होने के बावजूद इस तरह की शिकायत सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे।वायरल वीडियो और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोपों को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने जवाबदेही तय करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की, जिससे स्वास्थ्य महकमे में भी हलचल मच गई।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और दोष सिद्ध होने पर आगे भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments