
यातायात पुलिस ने दुर्गा उत्सव समितियों के साथ बैठक कर सुव्यवस्थित आवागमन और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।एसएसपी रजनेश सिंह ने समितियों को अनिवार्य रूप से वालंटियर नियुक्त करने, प्रतिबंधित साउंड सिस्टम से बचने, शराब व नशे में व्यक्तियों को जुलूस में शामिल न करने और सीसीटीवी, फायर एक्सटिंग्विशर, एम्बुलेंस जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

उत्सव के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन, पार्किंग और प्रवेश-निर्गम मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए। आयोजकों को पंडाल स्थल से 200 मीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था और यातायात नियमों से संबंधित फ्लेक्सी, बोर्ड और साइनेज लगाने को कहा गया।न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए तेज आवाज में डीजे, अश्लील गीत और असामाजिक तत्वों पर रोक रहेगी। विसर्जन के दौरान तय मार्ग और सुरक्षा उपायों का पालन अनिवार्य होगा।




