
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री अंतर सिंह आर्या 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पौधारोपण, सिकल सेल एनीमिया शिविर का अवलोकन, युवा संवाद, रेलवे कर्मचारियों से चर्चा, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक और प्रेस वार्ता सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 16 सितंबर की सुबह वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




