
पुलिस अधीक्षकभावना गुप्ता ने आज जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लंबित अपराध, वारंट और गंभीर मामलों के शीघ्र निपटारे के सख्त निर्देश दिए। साथ ही नए गुंडा और निगरानी बदमाशों के प्रकरण खोलने और नियमित चेकिंग के आदेश दिए।बैठक में एसपी ने नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल मेडलीपार, त्रिनयन और सीसीटीएनएस में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।अपराधियों की धरपकड़ और विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मन्थ से सम्मानित किया गया। इनमें एसडीओपी निधि नाग, आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक राजेश ध्रुव और राहुल ध्रुव शामिल हैं।




