
जशपुर में होली से पहले पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन आघात के तहत मॉडिफाइड बोलेरो से 18.4 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो ओडिशा से गांजा लेकर सिंगरौली ले जा रहे थे।थाना कुनकुरी की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी ली, जिसमें गुप्त चेंबर से करीब 9 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन, मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार तस्करों को गांजा ओडिशा में उनके एक रिश्तेदार ने उपलब्ध कराया था, जिसकी तलाश जारी है। वहीं सिटी कोतवाली जशपुर ने अलग कार्रवाई में दो आरोपियों से 24.840 किलो गांजा भी जब्त किया है, जिससे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।




