Homeहमर बिलासपुरहोली को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, व्यापक समीक्षा फ्लैग मार्च और सख्ती...

होली को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, व्यापक समीक्षा फ्लैग मार्च और सख्ती के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर में पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, अतिरिक्त पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।बैठक के बाद प्रशासन के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिसमें 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 50 से ज्यादा वाहन शामिल हुए।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में मार्च कर नागरिकों को शांति से त्योहार मनाने, अफवाहों से बचने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखते हुए अफवाह फैलाने, हुड़दंग, नशाखोरी, अवैध शराब और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments