40.1 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई 10 गौवंश मुक्त, 5 गौ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त

गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना आस्ता क्षेत्र के ग्राम खोंगा में ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल ले जाए जा रहे 4 गौवंशों को मुक्त कराया और एक गौ तस्कर बनर्जी भगत को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।इसी क्रम में थाना लोदाम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर झारखंड के गौ तस्करों को धर दबोचा। दो पिकअप वाहनों में भरकर गौवंशों की तस्करी की जा रही थी, जहां से 6 गौवंशों को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहनों को भी पुलिस ने जप्त किया है।पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और इस अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles