20.7 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

कांकेर जिले के जलप्रपात की ऊंचाई से गिरा युवक हुई मौत ,गोताखोरों की मदद से शव किया गया बरामद…

कांकेर– कांकेर जिले के मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक बार फिर हादसा हुआ है, जलप्रपात की ऊंचाई से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है, युवक का नाम गोपाल चंद्राकर बताया जा रहा है जो कि अपने दोस्तों के साथ रायपुर से जलप्रपात घूमने आया था, जलप्रपात की ऊंचाई में पैर फिसलने के कारण वो नीचे जा गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। आज सुबह पुलिस और नगर सेना की टीम ने उसका शव बरामद किया है। जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे हो रहे है उसके बाद भी यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिसके कारण मौजमस्ती में लोग खतरे के निशान को पार कर जाते है और हादसे का शिकार होते है। शनिवार को रायपुर से 6 युवक जलप्रपात घूमने आए हुए थे इसी दौरान युवक जलप्रपात के डेंजर जॉन मे चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे जा गिरा, जिसकी सूचना उसके साथियों ने पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो सका, सुबह गोताखोरों की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। हर साल हो रहे हादसे ने पर्यटन स्थलों में बदइंतजामी के पोल खोल दिए है। विदित हो कि 2022 में भी यहां दो युवक एक साथ मौत के काल में समा गए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles