
जांजगीर-चांपा में सेकंड हैंड कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी वसीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर प्रार्थी से 1 लाख 30 हजार रुपये ठगने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक मार्च 2023 में प्रार्थी ने वाहन खरीदने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर दिखाकर बयाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में जमा करा ली और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।साइबर तकनीकी से लोकेशन मिलने पर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




