21.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

कोटा चाकूबाजी: हमलावर युवक और 4 लड़कियां गिरफ्तार

पिछले रविवार को लड़के लड़कियों का एक ग्रुप नशे की हालत में कोरी डैम घूमने जा रहा था, तभी पेंडारी निवासी कुछ लड़कों ने ग्रुप में मौजूद लड़कियों पर कमेंट कर दिया, जिस वजह से गनियारी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आगे कोटा में दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान लड़कियों के साथ मौजूद एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया ,जिससे उसकी अंतड़िया निकल आई। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के बाद कुछ ही घंटे में आरोपियों का पता लगा लिया, जिनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने चाकू मारने वाले और उसके साथ मौजूद लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विद्यानगर निवासी शुभम लहरे, तार बाहर निवासी हर्ष , भूमिका, सकरी निवासी पायल और सिरगिट्टी निवासी पूजा शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles