
कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करगी खुर्द निवासी अभिषेक सिंह की शिकायत पर एक आरक्षक और उसके साथियों के खिलाफ खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डराने-धमकाने और पैसे वसूलने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की गई है।वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा नरेंद्र मिश्रा की शिकायत पर बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल नवल सिंह पैकरा और कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके के खिलाफ करीब 30 लाख रुपये के शासकीय राशि गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने अन्य भत्तों के मद में कूट रचना कर राशि में असमान वृद्धि कर रकम का दुरुपयोग किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




