बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका संस्कृति सहेजने की अपील, आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई गांव पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति और शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने आर्चरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की और उन्हें लोकभवन रायपुर आने का निमंत्रण भी दिया।इस मौके पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि वे सिलाई, अचार-पापड़ निर्माण और अन्य आजीविका गतिविधियों के जरिए आय अर्जित कर रही हैं। बैगा महिलाएं बांस से विभिन्न उपयोगी उत्पाद भी तैयार कर रही हैं। राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।राज्यपाल डेका ने कहा कि बैगा और बिरहोर समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं उनकी पहचान हैं, इसलिए इसे सहेजकर रखना जरूरी है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नियमित मेडिकल कैंप लगाए जाएं। कार्यक्रम के दौरान बैगा समाज के प्रमुखों और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से राज्यपाल का स्वागत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles