
थाना कोटा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में नाका चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 से अधिक वाहनों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही ओवरलोडिंग और नाबालिग वाहन चालक पर भी कार्रवाई हुई।

जांच के दौरान अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।




