Homeहमर बिलासपुरकोनी पुलिस की जन चौपाल पहल गांव-गांव पहुंचकर शिकायतों का निराकरण साइबर-नशा...

कोनी पुलिस की जन चौपाल पहल गांव-गांव पहुंचकर शिकायतों का निराकरण साइबर-नशा जागरूकता अभियान

थाना कोनी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बीट सिस्टम के तहत ग्राम रमतला, निरतू, घुटकु और सेमरताल में चलित थाना जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया।

पुलिस ने एक प्रकरण में BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई और अन्य मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।इस दौरान पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments