
कोनी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाना है, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।




