
थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पोसरा निवासी रोशन उर्फ छोटू तिवारी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी में आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में रिमांड पर पेश किया जाएगा। कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना या डायल 112 पर दें।




