32.4 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

कोनी मे बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, जांच के लिए जल्द ही पहुचेगी केंद्रीय टीम

बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र से एक विशेष टीम जल्द ही बिलासपुर पहुंचेगी। इस टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। जो मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संदिग्ध स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब तक 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं पहले लिए गए 24 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस क्षेत्र में चिकन और अंडों की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। ताकि संक्रमण के संभावित फैलाव को रोका जा सके। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इलाके में निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी तथा आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles