महाराणा प्रताप के आगमन से गूंजा मुंगेली—वीरता, सम्मान और एकता का अद्भुत उत्सव

मुंगेली मे महाराणा प्रताप की प्रतिमा आगमन को लेकर ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रतिमा के नगर पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और सम्मान का वातावरण बन गया। जिसे नगरवासियों ने एक विशेष क्षण के रूप में मनाया। प्रतिमा दुर्ग बेमेतरा एव नवागढ़ होते हुए नगर की ओर लाई गई। जहां रास्ते भर लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। नगर में प्रवेश करते ही क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और पुष्प वर्षा की गई वहीं जय महाराणा जय राजपूताना और जय भवानी के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

भक्त माता कर्मा चौक से प्रतिमा को एक विशाल रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए लाया गया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग युवा और आम नागरिक शामिल हुए। जिन्होंने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को सफल बनाया। नगर के हृदय स्थल पर प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया गया।सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

जिसके बाद भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, क्षेत्रीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिससे यह कार्यक्रम न केवल एकता का प्रतीक बना बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles