
रायगढ़ जिले के तुरेकेला खरसिया में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति तुरेकेला सोसाइटी में किसानों ने खाद संकट को लेकर धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे फसल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।किसानों ने मांग रखी कि प्रशासन तुरंत समस्या का समाधान करे,खाद की सप्लाई सुचारू की जाए,ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी कार्रवाई हो,तय दर पर उचित मूल्य में खाद मिले।इन्हीं मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने सोसाइटी कर्मचारियों को भी कार्य बंद करा दिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।हालांकि प्रशासन की ओर से मामले में किसानों से समन्वय बनकर व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है।




