30.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान

बिलासपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं, जिससे प्रदेश को व्यापक लाभ मिल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अमित शाह की आगामी यात्रा भी उपलब्धियों से भरी होगी। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे बस्तर क्षेत्र को बड़ी सौगातें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का विशेष ध्यान बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर है। अरुण साव ने बताया कि दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह विभागीय समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसमें सुरक्षा, विकास और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शाह का दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि शाह की यात्राएं केवल औपचारिकता नहीं होतीं, बल्कि वे जमीनी हकीकत से रूबरू होकर योजनाओं को गति देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से बस्तर के विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता को कई नई सौगातें मिलेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles