कांग्रेस का दो दिवसीय घेराव आंदोलन,किसानों और युक्तियुक्तकरण के विरोध में मोर्चा

बिलासपुर, कांग्रेस पार्टी आगामी 24 और 25 जून को दो दिवसीय आंदोलन की तैयारी में जुटी है। यह आंदोलन किसानों को खाद की कमी और युक्तियुक्तकरण जैसे मुद्दों के विरोध में किया जा रहा है। पार्टी ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर ब्लॉक में बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 24 जून को ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि किसानों को लगातार खाद की किल्लत झेलनी पड़ रही है और शासन-प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यह मुद्दा सीधे किसानों की आजीविका से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर वे चुप नहीं बैठ सकते। इसके बाद 25 जून को शहरी और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा युक्तियुक्तकरणों के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आंदोलन में शहर और गांव दोनों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी तय है। इसके लिए सहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि आंदोलन को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles