तोरवा थाना क्षेत्र में गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 1 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राज ऋषि सिंह ने शादी का झांसा देकर उसे अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर ले गया, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इतना ही नही विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी राज ऋषि सिंह निवासी देवरीखुर्द और सुरेंद्र कुमार सिंह निवासी नहरपारा, देवरीखुर्द को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।




