
लाखासर में आयोजित गौधाम योजना शुभारंभ समारोह और पशुपालक सम्मेलन में अमर अग्रवाल, विष्णु देव साय के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इस दौरान गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बने 29 गौधामों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

इसे प्रदेश में गौसंरक्षण और गौसेवा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने कहा कि गौधाम योजना से निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और पशुपालकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।




