Homeहमर बिलासपुररेल हादसे के बाद हरकत में रेलवे, जीएम ने किया सिवनी–नैनपुर रेलखंड...

रेल हादसे के बाद हरकत में रेलवे, जीएम ने किया सिवनी–नैनपुर रेलखंड का निरीक्षण शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के पहिया उतरने की घटना के बाद ट्रैक व सुरक्षा व्यवस्था की जांच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिवनी–नैनपुर रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिवनी और नैनपुर स्टेशन सहित नैनपुर–केवलारी सेक्शन में रेल पथ, ट्रैक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।दरअसल हाल ही में शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के रियर एसएलआर कोच का एक पहिया नैनपुर–केवलारी रेलखंड में पटरी से उतर गया था।

इसी घटना के बाद महाप्रबंधक ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति, रेल संरचना और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक के अनुरक्षण, प्वाइंट और क्रॉसिंग, सिग्नलिंग तथा यात्री सुविधाओं का भी गहन अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेल संरचना के रखरखाव में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए और नियमित जांच सुनिश्चित कर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments