33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

घर से चल रही राशन दुकान पर विभाग की चुप्पी ,नियम उल्लंघन, भीगा नमक और सवालों के घेरे में अधिकारी…

बिलासपुर :- तालापारा क्षेत्र में सरकारी उचित मूल्य की दुकान को घर से संचालित करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है।शिकायतें और खबरें सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दो बार दबिश दी, जहां जांच में बड़ी लापरवाहियां सामने आईं।घर के बाहर सरकारी वितरण का नमक नाली के ऊपर बेतरतीब पड़ा हुआ मिला,जो बारिश में भीग चुका था।इस स्थिति ने गरीब हितग्राहियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा खड़ा कर दिया है।नियम साफ कहते हैं कि उचित मूल्य की दुकान केवल पंजीकृत स्थान से ही संचालित हो सकती है।घर से दुकान चलाना और खाद्यान्न को खुले में खराब स्थिति में रखना स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है।इसके बावजूद विभाग की ओर से केवल नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संचालक को एक सप्ताह का समय दिया गया है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई का न होना सवाल खड़े कर रहा है।आखिर समझ से परे है कि विभाग के अधिकारियों को वीडियो और प्रत्यक्ष जांच से पूरी जानकारी होने के बावजूद अब तक दुकानदार पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या विभाग ऐसे दुकानदारों को संरक्षण दे रहा है।यह चुप्पी और ढिलाई प्रशासन की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला रही है।हालांकि बिलासपुर जिले के खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि गरीबों के हक के राशन से खिलवाड़ करने वाले संचालक को तुरंत निलंबित कर उसपर सख्ती से कार्यवाही की जाए।दुकान का संचालन किसी और को सौंपा जाए।

Related Articles

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles