
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक तेज रफ्तार कारों से फर्राटे भरते और चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर उत्पात मचाते दिख रहे हैं।करीब 15 से 20 गाड़ियों में सवार युवक बीच सड़क पर हंगामा करते नजर आए। इस दौरान यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और आम लोग परेशान हुए।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी कर रहे थे। उनकी हरकतों से सड़क पर खतरा पैदा हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों और युवकों की पहचान की जा रही है।
