चलती कार से युवकों का हुड़दंग, वीडियो वायरल ,ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक तेज रफ्तार कारों से फर्राटे भरते और चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर उत्पात मचाते दिख रहे हैं।करीब 15 से 20 गाड़ियों में सवार युवक बीच सड़क पर हंगामा करते नजर आए। इस दौरान यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और आम लोग परेशान हुए।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी कर रहे थे। उनकी हरकतों से सड़क पर खतरा पैदा हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों और युवकों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles