
कोनी थाना क्षेत्र के मोहतराई में दो दिन पहले लूट की वारदात में गंभीर रूप से घायल महिला की सिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।45 वर्षीय रामेश्वरी साहू के साथ चलती बाइक पर लुटेरों ने बैग छीन ली थी, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।घटना के बाद घायल रामेश्वरी को सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।जांच के दौरान सरगांव पुलिस ने दो आरोपियों विजय कुमार और उदित जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब भी अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




