ईरान–इजराइल तनाव के बीच गैस की कमी की अफवाह, प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक, जरूरत के अनुसार ही करें बुकिंग

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के बाद गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की गई है। दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सोशल मीडिया में यह अफवाह फैल रही है कि आने वाले दिनों में गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं और गैस का स्टॉक कम हो रहा है। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के तनाव में पेट्रोलियम पदार्थ की कमी की बात सामने आ रही है हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से पहले असमंजस के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोग चिंतित है यही वजह है कि प्रतिदिन गैस एजेंसीयों के बाहर बड़ी संख्या में लोग एलपीजी गैस सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बनने दी जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों में आकर अनावश्यक बुकिंग न करें। यदि लोग जरूरत से ज्यादा गैस बुक कराते हैं तो जिन उपभोक्ताओं को तत्काल आवश्यकता है, उन्हें परेशानी हो सकती है और इससे अव्यवस्था की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए उपभोक्ता केवल जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें। तखतपुर से विनय करिहार की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles