
बेमेतरा निवासी आवेश ताम्रकार के खिलाफ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 2021 में कथित तौर पर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। युवती ने इस संबंध में साल 2025 में बिलासपुर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले को थाना सिविल लाइन को स्थानांतरित किया गया है। आरोपी को फिलहाल पूछताछ के लिए तलब किया गया है।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह उस दौरान पढ़ाई कर रही थी और इसी दौरान मुंगेली जिले में आवेश ताम्रकार ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। मामला शुरू में छुपा रहा लेकिन मानसिक और सामाजिक दबाव के बीच अब युवती ने साहस जुटाकर न्याय की लड़ाई शुरू की है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी की गतिविधियों की कड़ी रायपुर, बिलासपुर और अंततः मुंगेली तक फैली हुई थीं। शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि वर्षों पुरानी इस घटना में कानून कितना जल्दी अपना रुख साफ करता है और पीड़िता को न्याय दिला पाता है।




