18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

चुचुहियापारा मोमिनपारा में फिर चाकूबाजी, स्कूटी को किया आग के हवाले…

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुचुहियापारा फ्लाई ब्रिज के समीप मोमिनपारा इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने घटना के बाद एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले में थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमिनपारा निवासी समीर अली और प्रिंस ओगरे के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते रविवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान समीर ने गुस्से में आकर प्रिंस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।समीर द्वारा किए गए हमले में प्रिंस के कमर के नीचे दो से तीन बार चाकू मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल प्रिंस को तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया।इस हमले से आक्रोशित प्रिंस के साथियों ने बदला लेने की नीयत से समीर की एक्टिवा स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने मामले में आगजनी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी समीर अली फरार बताया जा रहा है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह घटना घटी, वह नशे का गढ़ बनता जा रहा है। चुचुहियापारा और मोमिनपारा क्षेत्र में लगातार नशे के सौदागर सक्रिय हैं और आये दिन चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही हो और क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इलाके को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आम लोग चैन की जिंदगी जी सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles