कहा वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड भी बनाने की जरूरत संसद में संशोधित वक्फ बिल पारित होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वक्फ बोर्ड की तरह ही सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए सनातन बोर्ड बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने पत्र लिखने की बात कही। सनातन बोर्ड बनने से जो मठो की जमीन है जिनका बंदर बाट किया जाता है उस पर भी अंकुश लगेगा। संशोधित वक्फ बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिल मुस्लिम,गरीब महिलाओं के हित में है।वही मुस्लिम समाज की तरक्की और खुशहाली का यह बिल साबित होगा। हालांकि इस बिल का विरोध विपक्षी दलों के द्वारा जोरदार किया गया। संसद में जब इस पर वोटिंग कराई गई तो लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही सरकार के बहुमत का फायदा सत्तारूढ़ पार्टी को मिला और प्रस्तुत विधेयक पारित हो गया। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेज कर कानून बनाया जाएगा।




