33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जनप्रतिनिधि इब्राहिम ने आमसभा में उठाए वार्ड की समस्या प्रश्न ? महापौर ने दिए असंतुष्ट जवाब ।

बिलासपुर – नगर पालिक निगम के सामान्य सभा में वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल के द्वारा नगर निगम क्षेत्र एवं वार्ड की विभिन्न समस्याओं के लिए प्रश्न उठाए जिससे महापौर द्वारा अधूरा और असंतुष्ट जवाब दिया गया।सुशासन त्यौहार के दौरान नगर निगम बिलासपुर में कितने आवेदन आए है जिसमें जोन क्रमांक 06 तोरवा एवं वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में कितने आवेदन आए जिसमें कितने आवेदनों का निराकरण किया गया है।सुशासन त्यौहार के दौरान अटल आवास हेतु में फॉर्म भरा गया था – आज तक लोगों को मकान नहीं मिलने से गरीब परिवार भटक रहे है बार बात नगर निगम और पार्षद कार्यालय का चक्कर काट रहे है। सुशासन त्यौहार के दौरान मकान/जमीन का पट्टा – पट्टा नहीं होने से हितग्राही मोर मकान मोर जमीन योजना से वंचित है पक्के मकान के लिए भटक रहे है शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है पट्टा वितरण किया जाए। सुशासन त्यौहार के दौरान रोड निर्माण – बारिश में और भी बत्तर हालत हो गई है आने जाने में आमजनों को काफी समस्या आ रहा है। सुशासन त्यौहार के दौरान नाली निर्माण – नाली निर्माण नहीं होने से रोड में गंदा पानी भरा हुआ है लोगों को घरों में गंदा पानी जा रहा है उसका अब तक कोई निराकरण नहीं किया गया।सुशासन त्यौहार के दौरान बोर खनन, पाइप लाइन विस्तार, पेय जल की समस्या बना हुआ है। मरम्मत कार्य में 15–20 दिन का समय लग जाता है। छत्तीसगढ़ में 2023 से BJP की शासन आई है कितनी राशि बिलासपुर नगर निगम को दी गई है जिसमें जोन क्रमांक 06 तोरवा एवं वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में कितनी राशि दी गई है।वार्डो में पार्षद निधि से CCTV कैमरा लगाने की अनुमति होनी चाहिए।बिजली कटौती और बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से हितग्राहियों को बिजली बिल में अधिक राशि का भार का मार झेलना पड़ रहा है बिजली बिल से आम जनता परेशान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles