18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

जन्मदिन पर कलेक्टर अवनीश शरण ने श्री राम रसोई में जरूरतमंदों को कराया भोजन

बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण का जन्मदिन 27 सितंबर को शहर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभाग और सामाजिक सेवकों ने कलेक्टर अवनीश शरण को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यालय में लगातार लोगों का आवागमन लगा रहा। कलेक्टर अवनीश शरण के कार्य से बिलासपुर की जनता काफी प्रसन्न रहती है। अपने जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर में चल रहे श्री राम रसोई भोजन सेवा में अपनी सहभागिता दी और शनिवार को अपनी ओर से राम रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराया। श्री राम सोई के संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि जैसा कि अभी पीतर का समय चल रहा है ऐसे में लोग बड़ी संख्या में श्री राम रसोई में अपनी सेवा देने पहुंच रहे हैं।इसी कड़ी में भूतपूर्व विधायक बलराम सिंह भी पीतर के उपलक्ष में श्री राम रसोई अपनी सेवा देने पहुंचे।

इसके साथ ही कलेक्टर अवनीश शरण के जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर द्वारा राम रसोई में जरूरतमंदो को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन में सहभागिता दी गई। कलेक्टर के सहयोग से हनुमान चालीसा पाठ से शुरुआत करते हुए सभी को भोजन वितरण किया गया। जिसमें खीर पूरी सब्जी सलाद पुलाव लोगों में बांटे गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles