
रायगढ़ जिले के चिलकीगुडी गांव में पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने “ऑपरेशन आघात” और “ऑपरेशन शंखनाद” के बारे में जानकारी देते हुए अवैध नशे और मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ओटीपी और बैंक जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।एसएसपी ने अपने संदेश में कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और इसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता अभियानों से ग्रामीणों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है।




