31.4 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जमीन संबंधी फर्जी वाड़ा, कलेक्ट्रेट में फर्जी कामों के शिकायत हुए आवेदन प्रस्तुत किए गए

जमीन संबंधी फर्जी वाड़ा, दूसरे की जमीनों पर कब्जा करना, गड़बड़ पेपर बनवाना इस तरह की कई घटनाएं बिलासपुर जिले में लगातार सामने आती रहती हैं इसी तरह की एक शिकायत आज कलेक्टर से की गई। दयालबंद में रहने वाले 76 वर्षीय वृद्ध गोरख लाल ने आज कलेक्ट्रोरेट में आकर एक आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन में बुजुर्ग गोरख लाल का कहना है कि जूना बिलासपुर में उनके स्वामित्व की एक भूमि है जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी जमीन पर सीमांकन के लिए आवेदन किया था जिस पर शासन ने तमाम दस्तावेजों की जांच करते हुए उनके पक्ष में सीमांकन भी कर दिया है परंतु फिर भी इस बुजुर्ग व्यक्ति को आशंका है कि उनकी जमीन पर नजर गड़ाए लोग कभी भी उनके साथ अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। इसी की सूचना उन्होंने सिटी कोतवाली थाने सहित ज़िला प्रशासन से की हैं। पिछले सरकार के शासनकाल में खाली पड़ी जमीन कहीं भी सुरक्षित नहीं थी। सरकार बदलने के बाद भी हालत बहुत अधिक बदले नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles