32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

जम्मू-कश्मीर से बरामद की गई नाबालिग, शादी का झांसा देकर किया था अपहरण और अनाचार जांजगीर पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी धराया

जांजगीर-चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बम्हनीडीह और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बरामद कर लिया गया है।15 जून को नाबालिग के परिजनों ने थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सुरेश चौहान निवासी पिपरदा, ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में, एएसपी उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में लगातार पतासाजी की जा रही थी। साइबर तकनीकी की मदद से टीम ने उधमपुर जम्मू-कश्मीर में आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और दबिश देकर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अनाचार करने की बात स्वीकार की।आरोपी सुरेश चौहान के खिलाफ BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सउनि. सुनील टैगोर, आरक्षक सचेन्द्र साहू, महिला आरक्षक रेनू मेश्राम, समस्त थाना स्टाफ एवं साइबर सेल जांजगीर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles