गौवंश तस्करों पर जशपुर पुलिस का शंखनाद ऑपरेशन 56 किलो गौ मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा गौवंशों को भी छुड़ाया गया

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘शंखनाद’ के तहत गौवंश तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तपकरा थाना क्षेत्र से 56 किलो गौ मांस के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि मनोरा चौकी क्षेत्र से चार जीवित गौवंशों को मुक्त कराया गया और एक तस्कर को दबोचा गया।तपकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पोकपानी स्कूलटोली में गौ वंश का वध किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक बर्तन में भारी मात्रा में संदिग्ध मांस और औजार मिले। पशु चिकित्सक की जांच में इसकी पुष्टि गौ मांस के रूप में हुई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं अनमोल खाखा, प्रकाश खाखा दो अलग-अलग व्यक्ति, और अनुज कुजूर। चारों ने अपराध स्वीकार किया है और पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार साथियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी है।मनोरा पुलिस को केसरा गांव से झारखंड की ओर बेरहमी से हांके जा रहे चार गौवंशों की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों पशुओं को छुड़ाया और एक आरोपी देवघर राम नायक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ डढ़ गांव निवासी अख्तर मियां के कहने पर पशु तस्करी कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद पूरे जिले में जारी रहेगा और गौवंश तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles