35.8 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गुंडा बदमाशों पर कसा शिकंजा जिला बदर, गिरफ्तारी और सख्त धाराओं में कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त कदम उठाते हुए अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुलमुला क्षेत्र के आदतन बदमाश गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पकड़ा गया, जबकि चौकी नैला पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन को पूर्व में जिला दंडाधिकारी द्वारा एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा समेत आसपास के जिलों से निष्कासित किया गया था, लेकिन वह अवैध रूप से गांव में रहकर लोगों को धमका रहा था। मुखबिर सूचना पर मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया।

इधर सारागांव क्षेत्र के आदतन बदमाश अशोक जायसवाल को भी छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस का कहना है कि लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles