ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार उड़ीसा से बिहार ले जाई जा रही थी खेप, कार-मोबाइल जब्त

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 67 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से बिहार की ओर खेप लेकर जा रहा था।मुखबिर सूचना पर पुलिस ने लावाकेरा बैरियर में नाकाबंदी कर संदिग्ध हुंडई वरना कार को रोका और तलाशी लेने पर डिक्की में स्टेपनी की जगह छिपाकर रखे 65 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर कार और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली बिहार निवासी सुमन कुमार हिमांशु के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने एक महिला के कहने पर गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles