17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

जिले में मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, 300 नए केंद्र जोड़े गए राजनैतिक दलों की बैठक में दी गई जानकारी

बिलासपुर,भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में 300 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने से मतदाताओं को अधिक सुविधा मिलेगी और वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक लेकर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण के दौरान क्षेत्रीय परिस्थितियों, मतदाताओं की संख्या, भौगोलिक दूरी, सुलभता और आदर्श मतदान केंद्रों के मानकों को ध्यान में रखते हुए सुधार किए गए हैं।

आयोग की स्वीकृति के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1728 से बढ़कर 2028 हो गई है। श्री बनर्जी ने बताया कि मतदाताओं की अधिकता वाले क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी केंद्र पर भीड़ की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि यह कदम निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और व्यवस्थित बनाएगा। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों की अद्यतन सूची की प्रति भी प्रदान की गई। इसी क्रम में बूथ लेवल एजेंटों के लिए 9 और 10 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से दिया जाएगा, जिसमें बीएलए को निर्वाचक नामावली, मतदान केंद्रों की संरचना और निर्वाचन कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles