
जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान को स्वच्छोत्सव थीम पर मनाने की तैयारी है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन के निर्देश दिए। अभियान के लिए जिला, विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियां तय की गईं।अभियान के दौरान 18 सितम्बर से सफाई मित्र-सुरक्षा शिविर 19 से 30 सितम्बर तक श्रमदान और प्रचार प्रसार 20 से 25 सितम्बर तक लक्षित इकाइयों की साफ-सफाई तथा 21-22 सितम्बर को दुर्गा पूजा से पहले विशेष जनजागरूकता अभियान होगा।इसके अलावा 23 सितम्बर को जीरो वेस्ट कार्यक्रम, 25 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता श्रमदान, 26 से 28 सितम्बर तक शालाओं-आंगनबाड़ियों में प्रतियोगिताएं और 30 सितम्बर को दुर्गा पूजा पर जागरूकता अभियान होगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस के रूप में किया जाएगा।




