नवरात्रि को लेकर रतनपुर महामाया मंदिर में प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कलेक्टर और एसपी ने ली बैठक, सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

रतनपुर, मेंआगामी नवरात्रि पर्व के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर कार्यालय में एक अहम प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मंदिर ट्रस्ट, नगर पंचायत, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को समय पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं एसपी ने सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाने की बात कही।प्रशासन द्वारा यह भी तय किया गया कि मेले के दौरान CCTV कैमरे, ड्रोन निगरानी और वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर और आस-पास की सफाई व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles