
बिलासपुर :- बिलासपुर शहर का जूनिलाइन इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां खुलेआम नशाखोरी हो रही थी, जिससे लोग परेशान थे। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर रविवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह खुद थाना सिटी कोतवाली पहुंचे और थानेदार सहित पूरे स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।एसएसपी ने तत्काल जूनिलाइन इलाके का मुआयना किया, जहां मौके पर लगभग आधा दर्जन नशेड़ी नशा करते हुए रंगेहाथ पकड़ाए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को झाड़ियों से दौड़ाकर पकड़ा और हिरासत में ले लिया। इस दौरान नशे के कई इंजेक्शन और सामग्री भी बरामद की गई।कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली लाया गया और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अचानक हुई इस दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि पुलिस की यह सख्ती समय रहते जरूरी थी।इस दौरान एसएसपी के साथ शहर एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी गगन कुमार, थाना कोतवाली टीआई देवेश राठौर और एसीसीयू की टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि शहर में नशे का कारोबार या नशाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।




