32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

जोरापारा तालाब क्षेत्र मे जलभराव का संकट मोहल्लेवासिया का अल्टीमेटम गंदगी और बिमारी का खतरा समाधान नही तो आंदोलन

बिलासपुर के अशोक नगर सरकंडा स्थित जोरापारा तालाब क्षेत्र में नाली और सड़क की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। जोरापारा तालाब मोहल्ला समिति द्वारा विधायक नगर निगम आयुक्त, महापौर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। स्थानीय निवासी रेवती यादव ने बताया गया है कि जोरापारा तालाब के पास स्थित नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पूर्व में नाली को संकरा कर सड़क निर्माण किया गया जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

नाली का गंदा पानी घरों के आसपास भर रहा है जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है मोहल्लेवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है जिनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।निवासियों ने मांग की है कि जोरापारा तालाब के पास स्थित नाली का तत्काल चौड़ीकरण कराया जाए सड़क निर्माण के साथ उचित जल निकासी व्यवस्था की जाए और तालाब का सौंदर्यीकरण भी किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। मोहल्ला समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। साथ ही नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द ही इस गंभीर समस्या से राहत मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles