धान खरीदी के साथ उठाव भी तेज, किसान को मिल रहा पूरा भरोसीसमर्थन मूल्य पर खरीदी, समय पर उठाव बिलासपुर मे व्यव्स्था पटरी पर

बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीदी शुरू हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है और इस अवधि में प्रशासन ने किसानों से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी कर ली है। सीधे किसानों से धान खरीदे जाने से उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदे गए धान का समय पर उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 126 पंजीकृत राइस मिलरों के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिससे खरीदी केंद्रों पर भंडारण का दबाव कम हो सके। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक मिलरों द्वारा करीब 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि उठाव कार्य लगातार जारी है और इसकी गति को और तेज किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी और उठाव की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।खरीदी केंद्रों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि शेष धान का उठाव भी तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।इससे किसानों को राहत मिलेगी और जिले में धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles